Meta Pixel

दुर्ग शहर और वैशाली नगर विधानसभा हेतु नवीन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को मिला दायित्व

Spread the love

दुर्ग, 06 अप्रैल 2026/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने जिले के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 64-दुर्ग शहर और क्रमांक 66-वैशाली नगर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) की नियुक्तियों में आंशिक संशोधन करते हुए नवीन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को दायित्व सौंपा है। यह संशोधन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिकारियों के स्थानांतरण और नवीन कार्यभार सौंपे जाने के फलस्वरूप किया गया है। आदेश के अनुसार, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक अग्रवाल के जिला कबीरधाम स्थानांतरण होने के बाद अब अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह को विधानसभा क्षेत्र 64-दुर्ग शहर का नवीन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शिल्ली थॉमस को उप जिला निर्वाचन अधिकारी का प्रभार मिलने के कारण विधानसभा क्षेत्र 66-वैशाली नगर की जिम्मेदारी अब श्री महेश सिंह राजपूत, संयुक्त कलेक्टर को सौंपी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्यों का संपादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *