Meta Pixel

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में 23 विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 1.50 करोड़ रूपए स्वीकृत

Spread the love

दुर्ग, 10 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जनहित के विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 1 करोड़ 49 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ललित चंद्राकर द्वारा अनुशंसित इन कार्यों का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत दुर्ग द्वारा किया जाएगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वीकृत राशि से विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में सीसी रोड और नाली निर्माण जैसे कार्य कराए जाएंगे। इसमें प्रमुख रूप से ग्राम निकुम में विभिन्न गलियों में सीसी रोड व नाली निर्माण हेतु 9.00 लाख रूपए, ग्राम डुमरडीह में 9.00 लाख रूपए, ग्राम कोड़िया में 8.00 लाख रूपए तथा ग्राम भानपुरी, पीपरछेड़ी और अण्डा में सीसी रोड व नाली निर्माण कार्यों के लिए 8-8 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार ग्राम कोकड़ी, मतवारी, थनौद, गनियारी, दमोदा और अछोटी में विभिन्न गलियों में निर्माण कार्यों हेतु 7-7 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। अन्य कार्यों के अंतर्गत ग्राम नगपुरा में अतिरिक्त कक्ष निर्माण (बाजार पारा) हेतु 6.00 लाख रूपए और सीसी रोड निर्माण हेतु 5.00 लाख रूपए स्वीकृत हुए हैं। ग्राम करगाडीह, महसरा, भरदा, पुरई, चंगोरी, मोहलाई और खुर्सीडीह (दमोदा) में सीसी रोड व नाली निर्माण हेतु 3 लाख से 6.50 लाख रूपए तक की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त ग्राम अंजोरा (ख) में सार्वजनिक सामुदायिक भवन के पास बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 6.00 लाख रूपए तथा ग्राम बेलौदी में शीतला मंदिर के पास नाली निर्माण हेतु 3.00 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *