Meta Pixel

अवैध कारोबार पर एक्शन : देशी शराब और सट्टेबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

लोरमी – छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में पुलिस ने अवैध नशा कारोबार और सट्टेबाजी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लोरमी, जरहागांव और साइबर सेल की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

लोरमी के महरपुर तिराहा में आरोपी अरविंद राजपूत उर्फ छोटू (30 वर्ष) को मोटरसाइकिल सहित 50 पाव देशी शराब (9 बल्क लीटर) के साथ पकड़ा गया। जरहागांव के अमोरा गांव में सुभाष प्रजापति (25 वर्ष) को अवैध शराब बेचते रंगेहाथ दबोचा गया, जहां से 40 लीटर महुआ शराब जब्त हुई। दोनों आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।आरोपियों से ₹2100 नगद, सट्टा पट्टी और मोबाइल फोन जब्त किए गए।

पुलिस की सख्त चेतावनी
पुलिस ने साफ किया है कि जिले में अवैध शराब, नशा और सट्टा कारोबार पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *