Meta Pixel

नशे पर पुलिस का एक्शन : रायपुर में गांजा- ओसियन ग्रो गांजे के साथ एक युवक गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने गांजा- ओसियन ग्रो गांजे के साथ दिल्ली के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से गांजा, ओसियन ग्रो गांजा, बिक्री नगदी रकम, आई फोन, तथा दो नग इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त किया है। आरोपी अपने एक अन्य साथी दिल्ली निवासी के साथ मिलकर दिल्ली से कुरियर के माध्यम से गांजा/ओसियन ग्रो गांजा को रायपुर मंगाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिविल लाईन थाने में धारा 20(बी), 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाईन पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कटोरा तालाब के पास एक व्यक्ति गांजा बिक्री कर रहा है। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को मादक पदार्थ गांजा सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 

पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम रितिक पसरिचा मूल निवासी दिल्ली का होना बताया। बैग की तलाशी लेने पर बैग में अलग-अलग थैली में गांजा एवं ओसियन ग्रो गांजा रखा होना पाया गया। 

आरोपी पास से ये सामान हुआ जब्त 
आरोपी रितिक पसरिचा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02.870 किलोग्राम गांजा, 0.114 ग्राम ओसियन ग्रो गांजा, बिक्री नगदी रकम 3000/- रूपये, एप्पल कंपनी का एक आई फोन, प्लास्टिक का जीपर पन्नी तथा दो नग इलेक्ट्रॉनिक तराजू मोबाईलनुमा जुमला कीमती लगभग 3,62,600/- रूपये (तीन लाख बासठ हजार छः सौ रूपये) जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में धारा 20(बी), 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।  

पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म 
पूछताछ के दौरान आरोपी रितिक पसरिचा ने बताया कि उसने गांजा तथा ओसियन ग्रो गांजा को दिल्ली निवासी अपने एक साथी के साथ मिलकर कुरियर के माध्यम से दिल्ली से रायपुर मंगवाया था। इस संबंध में कुरियर कंपनी से भी पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर कार्यवाही की जा रहीं है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *