Meta Pixel

भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु विशेष प्रशिक्षण

Spread the love

दुर्ग, 13 अप्रैल 2026/ भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2026-27 के लिए 10 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस भर्ती की ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीईई) का आयोजन 01 जून 2026 से 15 जून 2026 के मध्य किया जाना संभावित है। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ के निर्देशों के परिपालन में, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग द्वारा आवेदकों की सहायता के लिए 01 मई 2026 से 31 मई 2026 तक परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंजीकृत युवाओं को लिखित परीक्षा के लिए बेहतर ढंग से तैयार करना है। इच्छुक एवं पात्र आवेदक जो इस प्रशिक्षण का लाभ उठाना चाहते हैं, वे रोजगार विभाग के आधिकारिक पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । इसके अतिरिक्त, विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं अथवा कार्यालय के फोन नंबर 0788-2323504 या ईमेल [email protected] के माध्यम से भी जानकारी ले सकते हैं। अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर इस निःशुल्क मार्गदर्शन का लाभ ले सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *