Meta Pixel

भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 10.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

Spread the love

दुर्ग, 13 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जनहित के विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए कुल 10 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक श्री देवेंद्र यादव द्वारा अनुशंसित इन कार्यों का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भिलाई नगर के विभिन्न वार्डों में बुनियादी सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जाएंगे। इसमें मुख्य रूप से वार्ड क्रमांक 52, स्ट्रीट नंबर 03, सेक्टर 04 स्थित हनुमान मंदिर के पास सार्वजनिक चबूतरा निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य हेतु 2.00 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार, वार्ड क्रमांक 69, सेक्टर-09 भिलाई गोल मार्केट में स्ट्रीट लाइट प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 2.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। अन्य विकास कार्यों के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 70 हुडको कॉलोनी से वाय शेप ब्रिज तक लगे खंभों में रोप लाइट लगाने तथा श्रीराम चौक के पास सौंदर्यीकरण कार्य हेतु 2.00 लाख रूपए स्वीकृत हुए हैं। इसके अतिरिक्त, वार्ड क्रमांक 68, सेक्टर 08 भिलाई फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे स्थित मंदिर के पास पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य हेतु 1.20 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *