Meta Pixel

सीबीएसई एआईएसएसई 2025–26 में बीएसपी स्कूलों का उत्कृष्ट प्रदर्शन; 97.40% परिणाम, 24 विद्यार्थियों ने प्राप्त किए 90% से अधिक अंक

Spread the love

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित ऑल इंडिया सेकेंडरी स्कूल एग्जामिनेशन (एआईएसएसई–कक्षा 10वीं) 2025–26 के परिणामों में भिलाई इस्पात संयंत्र के टाउनशिप स्थित विद्यालयों ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित करते हुए उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन का परिचय दिया है।

भिलाई इस्पात संयंत्र के दो सीबीएसई संबद्ध वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों से कुल 308 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सम्मिलित होकर 97.40 प्रतिशत का प्रभावशाली उत्तीर्ण परिणाम प्राप्त किया। इनमें से सेक्टर-10 स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल (एसएसएस-10) के 24 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। उल्लेखनीय है कि इसी विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने संस्कृत विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशिष्ट उपलब्धि हासिल की है।

एसएसएस-10 के मेधावी विद्यार्थियों में कु. नलिनी दडसेना (97.40%), कु. दिव्या मिश्रा (96.80%), श्री भास्कर सिदार (96.20%), श्री तनिष कुमार साहू (96.20%) तथा श्री शोहम साहू (96.00%) ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त श्री लोकेन्द्र जांगेल (95.60%), श्री बी. कार्तिक (94.80%), कु. इशिता गुप्ता (94.60%), कु. अंकिता नायक (94.00%), कु. आस्था सिंह (93.40%), श्री विषभ तिवारी (93.40%), कु. वर्णिका साहू (93.00%), कु. स्तुति सिन्हा (93.00%), श्री संस्कार अग्रवाल (92.80%), कु. आराध्या स्वैन (92.40%), कु. इशिका कुमारी (92.20%), कु. मोनालिसा रे (92.00%), कु. अदा वर्मा (91.60%), कु. स्तुति वर्मा (91.00%), कु. अंतरीक्षा प्रेम (90.80%), कु. रोहिणी कुम्भकार (90.80%), कु. निर्विका पटेल (90.20%), कु. उज्मा परवीन (90.20%) तथा कु. अयाशा मंसूरी (90.20%) ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालयवार विश्लेषण के अनुसार, एसएसएस-10 ने 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज करते हुए 240 में से सभी 240 विद्यार्थियों उत्तीर्ण हुए, जिनमें 177 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। वहीं सेक्टर-7 स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल (एसएसएस-7) का परिणाम 88.24 प्रतिशत रहा, जिसमें 68 विद्यार्थियों में से 07 ने प्रथम श्रेणी अर्जित की। समग्र रूप से 308 में से 264 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनमें 184 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कर विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *