Meta Pixel

विराट कोहली के ‘लाइक’ पर नया विवाद: जर्मन मॉडल की फोटो को लेकर फिर मचा सोशल मीडिया पर बवाल

Spread the love

विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार मामला एक जर्मन मॉडल की फोटो को ‘लाइक’ करने के दावे से जुड़ा है, जिसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है।

दरअसल, जर्मन-साउथ अफ्रीकी मॉडल लिजलाज की एक तस्वीर को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि उसे विराट कोहली के ऑफिशियल अकाउंट से लाइक किया गया। इस दावे को और हवा तब मिली, जब फोटोग्राफर अद्वैत वैद्य ने इंस्टाग्राम पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि उनकी पोस्ट पर खुद कोहली का लाइक आया है।

अद्वैत वैद्य ने अपने पोस्ट में उत्साह जाहिर करते हुए लिखा कि जब “GOAT विराट कोहली” आपकी फोटो लाइक कर दें, तो उस पल पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस पोस्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई—कुछ ने इसे सामान्य बताया, तो कुछ ने सवाल उठाए।

हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह लाइक वास्तव में कोहली ने किया था या फिर यह सोशल मीडिया एल्गोरिदम की किसी तकनीकी गड़बड़ी का नतीजा है।

दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले भी मई 2025 में ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जब कोहली ने अवनीत कौर की एक फोटो को लाइक किया था। उस समय उन्होंने खुद सामने आकर सफाई दी थी कि यह किसी तरह की तकनीकी गलती थी और उनका कोई व्यक्तिगत इरादा नहीं था।

लिजलाज की बात करें तो वह एक लोकप्रिय ट्रैवल व्लॉगर और इन्फ्लुएंसर हैं, जो भारत से जुड़े अपने कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और उन्होंने खुद भी पहले इंटरव्यू में कोहली को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताया था।

फिलहाल, इस पूरे मामले पर कोहली की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया के इस दौर में एक ‘लाइक’ भी कैसे बड़ी खबर बन जाता है, यह मामला उसी का ताजा उदाहरण बन गया है।

विराट कोहली की पोस्ट।
अद्वैत वैद्य ने विराट कोहली के लाइक के दावा वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *