Meta Pixel

रायगढ़ में 50 हाथियों का सड़क पार करते VIDEO : 2 दलों ने हाईवे पर वाहनों की रफ्तार रोकी, 133 हाथियों का मूवमेंट,कई गांवों में अलर्ट

Spread the love

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ वन मंडल में हाथियों का मूवमेंट लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को दो अलग-अलग दलों ने मुख्य सड़कों को पार किया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। इस दौरान हाथी मित्र दल और वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही और निगरानी करती रही।

शनिवार शाम करीब 35 हाथियों का दल पेलम बांध जंगल से निकलकर बोजिया-औरानारा मार्ग पार करते हुए गाड़ाडटी जंगल की ओर बढ़ा। इस दौरान हाथी काफी देर तक सड़क किनारे रुके रहे, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

वहीं, धर्मजयगढ़ रेंज में 15 हाथियों का दूसरा दल भी रायगढ़-धर्मजयगढ़ मुख्य मार्ग पार कर 367 RF क्षेत्र की ओर बढ़ गया। इस तरह कुल 50 हाथियों का मूवमेंट प्रमुख सड़कों पर देखा गया।

ग्रामीणों को जारी किया अलर्ट

छाल रेंज के बोजिया क्षेत्र में 35 हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग और हाथी मित्र दल ने बोजिया, औरानारा, सिंघीझाप सहित आसपास के गांवों में सतर्कता बरतने की अपील की है। इसी तरह आमगांव, शेरवन, दर्रीडीह, ओंगना, पोटिया और खलबोरा क्षेत्रों के ग्रामीणों को भी सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले में 133 हाथियों की मौजूदगी

वन विभाग के अनुसार, धर्मजयगढ़ वन मंडल में इस समय कुल 133 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। इनमें 31 नर, 67 मादा और 35 शावक शामिल हैं। लगातार बढ़ती संख्या के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा संख्या

आमगांव (धरमजयगढ़) : 44 हाथी

बोजिया (छाल रेंज) : 35 हाथी

छाल क्षेत्र : 13 हाथी

आमापाली (लैलूंगा) : 13 हाथी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *