Meta Pixel

सखी वन स्टॉप सेंटर के रिक्त पदों हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू 29 अप्रैल को

Spread the love

दुर्ग, 23 अप्रैल 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग, दुर्ग द्वारा  ‘मिशन शक्ति योजना’ के अंतर्गत संचालित अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, दावा आपत्ति के निराकरण के पश्चात पात्र पाए गए आवेदकों के लिए आगामी 29 अप्रैल, 2026 को वॉक-इन-इंटरव्यू और दस्तावेजों का सत्यापन आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय चयन समिति की अनुशंसा पर तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर यह प्रक्रिया संपन्न होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन का कार्य विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग समय पर होगा। केस वर्कर और बहुउद्देशीय कर्मचारी/रसोइया के लिए सुबह 9 बजे से सत्यापन और 10.30 बजे से इंटरव्यू शुरू होगा। वहीं, सुरक्षा गार्ड/नाइट गार्ड के लिए सुबह 10.30 बजे सत्यापन और अपरान्ह 12 बजे से इंटरव्यू होगा, साइको-सोशल काउंसलर व पैरा लीगल कार्मिक/वकील के लिए दोपहर 12.00 बजे दस्तावेज सत्यापन और अपरान्ह 01 बजे से इंटरव्यू और केन्द्र प्रशासक व पैरा मेडिकल कार्मिक के लिए दोपहर 01 बजे से सत्यापन तथा अपरान्ह 3.00 बजे से इंटरव्यू प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। यह संपूर्ण आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, पांच बिल्डिंग परिसर, जिला-दुर्ग के कार्यालय में किया जाएगा। इंटरव्यू में सम्मिलित होने वाले पात्र आवेदकों की सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट  www.durg.gov.in और विभागीय सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। पात्र अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने मूल दस्तावेजों के साथ नियत समय पर उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *