1997 की सुपरहिट म्यूजिकल फिल्म ‘ताल’ आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं। अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया था। 27 साल बाद अब इस कल्ट क्लासिक फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। डायरेक्ट सुभाई घई ने खुद कंफर्म किया है कि ‘ताल-2’ की स्क्रिप्ट लगभग तैयार है। जिसपर जल्द ही काम शुरू हो सकता है।
सुभाष घई ने ‘ताल-2’ का किया ऐलान
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में डायरेक्टर सुभाई घई ने कंफर्म करते हुए कहा कि, Taal 2 की स्क्रिप्ट लगभग तैयार है। पिछले 15 सालों से लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि ‘आप Taal कब बना रहे हैं?’ Taal की एनर्जी इतनी पावरफुल है कि आज के Gen-Z भी इसे देखना चाहते हैं। लेकिन इसे बनाना जितना आसान लगता है, उतना है नहीं। इसकी स्क्रिप्ट लगभग पूरी हो चुकी है और अब हम सोच रहे हैं कि क्या यह सही समय है इसे बनाने का। फिल्म बनाने में प्यूरिटी बहुत जरूरी है।”
उन्होंने आगे कहा, “अगर आपको याद हो तो ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) उस समय इंडस्ट्री में नए थे जब Taal बनी थी। इसलिए उस फिल्म में एक अलग तरह की मासूमियत और प्यूरिटी नजर आई थी। वहीं अनिल कपूर (Anil Kapoor) एक स्टार थे और उन्हें उसी रूप में दिखाया गया था। अच्छी स्क्रिप्ट के बाद सबसे बड़ी जिम्मेदारी कास्टिंग की होती है।”
Gen Z और Alpha से डायरेक्टर ने पूछा था ये सवाल
81 वर्षीय डायरेक्टर सुभाई घई ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था- , “शांति या जुनून? आध्यात्मिक या दिखावटी? यही ‘ताल’ की कहानी है- एक ऐसी फिल्म जिसे बनाने का जोखिम मैंने उठाया। इसमें न कोई विलेन था, न से*स और न ही हिंसा।” क्या यह कहानी आज के Gen Z और Alpha को पसंद आएगी और यादगार बन पाएगी? क्या हम Taal 2 बना सकते हैं?” उनके इस सवाल ने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है और फैंस ‘ताल 2’ की मांग करने लगे हैं।
स्टार कास्ट पर भी दिया हिंट
कास्टिंग पर बात करते हुए और 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म Saiyaara की सफलता का जिक्र करते हुए सुभाई घई ने कहा, “Saiyaara मुझे बहुत पसंद आई। इसकी सबसे अच्छी बात यह थी कि इसमें नए चेहरे थे, जिनकी मासूमियत और एनर्जी पर मैंने भरोसा किया।”
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह Taal 2 में Ahaan Panday और Aneet Padda को कास्ट करेंगे, तो उन्होंने कहा, “अब वे दोनों स्टार बन चुके हैं, लेकिन Taal 2 में किरदारों के अनुसार नए चेहरे होने चाहिए। यही किरदार की जरूरत है।” फिल्ममेकर ने अंत में बताया कि अक्षय खन्ना उनके लिए आज भी परिवार जैसे हैं और वे अक्सर मिलते रहते हैं।