Meta Pixel

विश्व इस्पात दिवस पर ‘हज़ान’ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र की दोहरी जीत

Spread the love

विश्व इस्पात दिवस के अवसर पर सेल सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन (एसएसओ), रांची द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘हज़ान’ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कार्यपालक एवं गैर-कार्यपालक दोनों श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इस प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागियों ने भाग लेकर औद्योगिक सुरक्षा जागरूकता एवं परिचालन उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया।

भिलाई इस्पात संयंत्र का प्रतिनिधित्व इस्पात गलन शाला–2 (एसएमएस–2) की टीमों द्वारा किया गया। कार्यपालक श्रेणी में सहायक महाप्रबंधक श्री अरिंदम कर, वरिष्ठ प्रबंधक श्री के. पवन कुमार एवं सहायक प्रबंधक श्री सुमित कुमार ने सुरक्षा मानकों की गहन समझ, तकनीकी दक्षता एवं प्रभावी प्रतिक्रिया कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान अर्जित किया।

इसी प्रकार, गैर-कार्यपालक श्रेणी में श्री विनय, श्री शिव कुमार एवं श्री चंदन वर्मा की टीम ने उत्कृष्ट समन्वय एवं परिचालन कौशल का परिचय देते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जिससे भिलाई इस्पात संयंत्र को इस प्रतियोगिता में दोहरी सफलता प्राप्त हुई।

इस उपलब्धि पर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा संयंत्र प्रबंधन एवं सहकर्मियों द्वारा उनकी सराहना की गई। ‘हज़ान’ प्रतियोगिता इस्पात उद्योग में सुरक्षा संस्कृति को सुदृढ़ करने एवं आपात स्थितियों के प्रति तत्परता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *