Meta Pixel

केन्द्रीय वीर्य संग्रहालय अंजोरा हेतु आवश्यक सामग्री क्रय के संबंध में सूचना

Spread the love

दुर्ग, 29 अप्रैल 2026/ पशु चिकित्सा सेवायें, शासकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र अंजोरा, जिला दुर्ग द्वारा केन्द्रीय वीर्य संग्रहालय के संचालन हेतु संग्रहालय में हिमीकृत वीर्य मात्राओं के उत्पादन के लिए आवश्यक ’टीबीएस फ्रेंच मिनि (0.25 एमएल) स्ट्रॉज’ के क्रय की प्रक्रिया शुरू की गई है। शासकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र अंजोरा के उप संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस सामग्री के क्रय हेतु मेसर्स आई.एम.वी. इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, गुरुग्राम (हरियाणा) द्वारा प्रोपायटरी सर्टिफिकेट प्रस्तुत किया गया है, जो कि उक्त सामग्री की प्रोपायटरी फर्म है। विभाग द्वारा इस संबंध में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। क्रय प्रक्रिया के संबंध में यदि किसी व्यक्ति या संस्था को कोई दावा अथवा आपत्ति हो, तो वे इस सूचना के प्रकाशन के 30 दिवस की समयावधि के भीतर अपनी दावा आपत्ति उप-संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें, शासकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र, अंजोरा, जिला दुर्ग (छ.ग.) के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि की समाप्ति के पश्चात प्राप्त होने वाली किसी भी प्रकार की दावा-आपत्ति मान्य नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *