Meta Pixel

मेट गाला 2026 में भारतीय सितारों का जलवा, ईशा अंबानी के हीरे जड़े ब्लाउज ने लूटी महफिल

Spread the love

न्यूयॉर्क के मशहूर Metropolitan Museum of Art में आयोजित Met Gala 2026 इस बार सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि कला का भव्य प्रदर्शन बन गया। “फैशन इज आर्ट” थीम पर सजे इस रेड कार्पेट में दुनिया भर के सितारों ने अपने लुक से ऐसी छाप छोड़ी, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया—लेकिन भारतीय सेलेब्स का जलवा सबसे अलग नजर आया।

सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी ईशा अंबानी ने, जिनका लुक इस बार वाकई ‘रॉयल आर्ट’ का उदाहरण बन गया। डिजाइनर गौरव गुप्ता की कस्टम साड़ी के साथ उन्होंने जो ब्लाउज पहना, वह सिर्फ एक आउटफिट नहीं बल्कि एक ज्वेलरी मास्टरपीस था। इस ब्लाउज में 1800 से ज्यादा हीरे जड़े थे, जिनमें पन्ना, पोल्की और कुंदन जैसे पारंपरिक तत्व भी शामिल थे। खास बात यह रही कि इसमें नीता अंबानी के कलेक्शन के ग्रीन एमराल्ड का भी इस्तेमाल किया गया। इस शानदार कारीगरी को तैयार करने में 50 कलाकारों ने करीब 1200 घंटे लगाए—जो इसे फैशन से आगे बढ़ाकर कला का रूप देता है।

वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने एक अनोखी ‘कैनवास ड्रेस’ पहनकर कला और फैशन के बीच की रेखा को मिटा दिया। उनका लुक ऐसा लग रहा था मानो कोई पेंटिंग जीवंत होकर रेड कार्पेट पर उतर आई हो। दूसरी ओर, आलिया भट्ट की मौजूदगी ने भी भारतीय फैशन की ग्लोबल अपील को और मजबूत किया।

इस बार खास डेब्यू किया करण जौहर ने, जिन्होंने अपने लुक से सबको चौंका दिया। उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया आउटफिट पहना, जो महान चित्रकार राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स से प्रेरित था। यह लुक भारतीय कला और आधुनिक फैशन का एक शानदार मेल साबित हुआ।

अगर इंटरनेशनल सितारों की बात करें तो Rihanna, Kendall Jenner, Kylie Jenner, Katy Perry और Beyoncé जैसे नामों ने भी अपने एक्सपेरिमेंटल और बोल्ड लुक्स से रेड कार्पेट को ग्लैमरस बना दिया। किसी ने जूलरी-इंटीग्रेटेड ड्रेस पहनी, तो किसी ने स्किन और स्केलेटन थीम के साथ फैशन की नई परिभाषा गढ़ी।

कुल मिलाकर, Met Gala 2026 ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह सिर्फ फैशन इवेंट नहीं, बल्कि कला, संस्कृति और रचनात्मकता का वैश्विक मंच है—जहां हर आउटफिट एक कहानी कहता है और हर लुक अपने आप में एक कला बन जाता है।

पॉप सिंगर रिहाना ने जूलरी इंटीग्रेटेड ड्रेस पहनी। उन्होंने लुक को हैवी हेयर एसेसरीज के साथ कंप्लीट किया।
पॉप सिंगर रिहाना ने जूलरी इंटीग्रेटेड ड्रेस पहनी। उन्होंने लुक को हैवी हेयर एसेसरीज के साथ कंप्लीट किया।
कैंडल जेनर ने मेट गाला में वेट ड्रेस पहनी।
कैंडल जेनर ने मेट गाला में वेट ड्रेस पहनी।
काएली जेनर ने स्किन थीम पर बनी ड्रेस पहनी।
काएली जेनर ने स्किन थीम पर बनी ड्रेस पहनी।
सिंगर कैटी पैरी ने मास्क के साथ मेट गाला लुक कंप्लीट किया।
सिंगर कैटी पैरी ने मास्क के साथ मेट गाला लुक कंप्लीट किया।
बियोन्से ने स्केलेटन थीम ड्रेस के साथ फेदर ट्रेल कैरी की।
बियोन्से ने स्केलेटन थीम ड्रेस के साथ फेदर ट्रेल कैरी की।

मनीष मल्होत्रा नें बंद गला सूट के साथ स्कल्पचर थीम केप पहनी है।
मनीष मल्होत्रा नें बंद गला सूट के साथ स्कल्पचर थीम केप पहनी है।

प्रियंका चोपड़ा ने कैनवास ड्रेस पहनी है।
प्रियंका चोपड़ा ने कैनवास ड्रेस पहनी है।
करण जौहर ने राजा रवि वर्मा की पेंटिंग से इंस्पायर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना।
करण जौहर ने राजा रवि वर्मा की पेंटिंग से इंस्पायर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *