Meta Pixel

रायपुर में महिला अधिकारी से अभद्रता—अश्लील कॉल और आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने का मामला दर्ज

Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला अधिकारी के साथ ऑनलाइन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। टूरिज्म बोर्ड से जुड़ी इस अधिकारी को अज्ञात नंबर से कॉल कर अश्लील बातें की गईं और संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और बाद में व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया।

घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, 30 अप्रैल की सुबह पहली बार कॉल आया, जिसमें आरोपी ने निजी जीवन से जुड़े सवाल पूछे और आपत्तिजनक मांग रखी। महिला ने इसका विरोध किया, लेकिन इसके बावजूद आरोपी नहीं रुका।

4 मई को फिर उसी नंबर से कॉल और मैसेज आने लगे। इस बार आरोपी ने हद पार करते हुए अश्लील तस्वीरें भेजीं, जिससे पीड़िता को गहरा मानसिक आघात पहुंचा। लगातार हो रही इस हरकत से महिला अधिकारी तनाव में हैं और उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के साथ पीड़िता ने आरोपी का मोबाइल नंबर भी पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच के जरिए जल्द ही आरोपी तक पहुंच बनाई जाएगी।

पुलिस का दावा है कि इस तरह के मामलों में तेजी से कार्रवाई की जा रही है और दोषी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। यह घटना एक बार फिर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के गलत इस्तेमाल और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *