Meta Pixel

तेज रफ्तार का कहर: ट्रक से भिड़ी बाइक, युवक की मौके पर मौत

Spread the love

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलसिवां इलाके में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई, जिससे युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद लोगों की लगी भीड़
दुर्घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। हादसा इतना भयावह था कि बाइक क्रमांक MP20 NY 4065 पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है। मृत युवक की पहचान और ट्रक चालक से पूछताछ की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *