Indian Premier League 2026 अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। प्लेऑफ की रेस हर मैच के साथ और ज्यादा दिलचस्प होती जा रही है। कुछ हफ्ते पहले तक जिन टीमों को टॉप-4 का मजबूत दावेदार माना जा रहा था, अब उनकी स्थिति भी पूरी तरह सुरक्षित नजर नहीं आ रही। इसी बीच आज Rajasthan Royals और Gujarat Titans के बीच होने वाला मुकाबला प्लेऑफ की तस्वीर बदल सकता है।
दोनों टीमों ने अब तक 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार दर्ज की है, लेकिन मौजूदा फॉर्म की बात करें तो गुजरात टाइटंस ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है। गुजरात लगातार तीन मुकाबले जीत चुकी है और टीम का आत्मविश्वास इस समय काफी ऊंचा नजर आ रहा है।
गुजरात की सबसे बड़ी ताकत उसका संतुलित प्रदर्शन रहा है। टीम का टॉप ऑर्डर लगातार रन बना रहा है, जबकि Washington Sundar और Rashid Khan जैसे खिलाड़ी भी लय में लौटते दिखाई दे रहे हैं। गेंदबाजी में टीम को Kagiso Rabada और Mohammed Siraj लगातार मजबूत शुरुआत दिला रहे हैं।
रबाडा इस सीजन में 16 विकेट लेकर गुजरात के सबसे सफल गेंदबाज बने हुए हैं। खासकर पावरप्ले में उनकी गेंदबाजी विपक्षी टीमों पर भारी पड़ रही है। वहीं सिराज भी नई गेंद से लगातार दबाव बनाते नजर आए हैं।
दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे बड़ी चिंता उसकी गेंदबाजी बनी हुई है। टीम कई मौकों पर बड़े स्कोर का बचाव करने में नाकाम रही है। जयपुर में ही राजस्थान 228 और 225 जैसे विशाल स्कोर बनाने के बावजूद मुकाबले हार चुकी है।
हालांकि Jofra Archer ने अपनी तेज गेंदबाजी से प्रभावित किया है, लेकिन बाकी गेंदबाज उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं दे पाए हैं। Ravindra Jadeja ने रन रोकने में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन विकेट लेने के मामले में टीम को उनसे और उम्मीदें होंगी।
राजस्थान की बल्लेबाजी में Dhruv Jurel पर भी नजरें रहेंगी। उन्होंने इस सीजन में तीन अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन लगातार बड़ी पारियां खेलने में सफल नहीं हो सके हैं। टीम को इस अहम मुकाबले में उनसे जिम्मेदार पारी की उम्मीद होगी।
राजस्थान अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है। टीम Shimron Hetmyer या Dasun Shanaka को मौका दे सकती है। वहीं गुजरात लगातार जीत के बाद अपनी टीम में ज्यादा बदलाव करने के मूड में नहीं दिख रही।
जयपुर की पिच इस सीजन में बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार रही है और एक बार फिर हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। ओस भी मैच में अहम भूमिका निभा सकती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुनना पसंद कर सकती है।
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग XII में Shubman Gill, Sai Sudharsan, Jos Buttler, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।
वहीं राजस्थान रॉयल्स की संभावित टीम में Yashasvi Jaiswal, Riyan Parag, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा और जोफ्रा आर्चर जैसे नाम शामिल हैं।
प्लेऑफ की रेस को देखते हुए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जीत जहां किसी एक टीम की स्थिति मजबूत कर सकती है, वहीं हार दूसरी टीम की मुश्किलें बढ़ा सकती है।