Apple के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कंपनी का किफायती लैपटॉप MacBook Neo अब भारी डिस्काउंट के साथ बेहद कम कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है। इस साल मार्च में लॉन्च हुए इस MacBook को Apple का सबसे अफोर्डेबल MacBook माना गया था और इसकी शुरुआती कीमत ₹69,990 रखी गई थी। लेकिन अब ऑनलाइन सेल और बैंक ऑफर्स के जरिए इसे करीब ₹56 हजार तक की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकता है।
यह लैपटॉप फिलहाल Amazon India Great Summer Sale का हिस्सा बना हुआ है। सेल के दौरान MacBook Neo पर ₹7,910 का सीधा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस कटौती के बाद इसकी कीमत घटकर ₹61,990 रह जाती है। ऐसे में Apple का यह लैपटॉप मिड-रेंज सेगमेंट के ग्राहकों के लिए और ज्यादा आकर्षक बन गया है।
इतना ही नहीं, अगर ग्राहक HDFC क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें ₹1,750 की अतिरिक्त छूट भी मिल रही है। इस बैंक ऑफर के बाद लैपटॉप की कीमत करीब ₹60,240 तक पहुंच जाती है। वहीं Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹1,859 तक का कैशबैक भी मिल रहा है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत लगभग ₹60,131 रह जाती है।
ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा दिया जा रहा है। अगर आपके पास पुराना लैपटॉप है, तो उसे एक्सचेंज करके MacBook Neo को और सस्ते में खरीदा जा सकता है। कंपनी की ओर से अधिकतम ₹8,800 तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। हालांकि यह रकम पुराने लैपटॉप के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी।
उदाहरण के तौर पर यदि कोई ग्राहक Intel Core i3 प्रोसेसर वाला पुराना Lenovo लैपटॉप एक्सचेंज करता है, तो उसे करीब ₹5,800 तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। इस तरह सभी ऑफर्स और एक्सचेंज बेनिफिट्स को जोड़ने के बाद MacBook Neo की कीमत घटकर लगभग ₹56,420 तक पहुंच सकती है।
इस बीच बाजार में यह चर्चा भी तेज है कि Apple अपने MacBook Neo के 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट को बंद कर सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसलिए फिलहाल इसे सिर्फ अफवाह माना जा रहा है और ग्राहकों को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए।
कम कीमत, प्रीमियम डिजाइन और Apple इकोसिस्टम के सपोर्ट की वजह से MacBook Neo फिलहाल उन यूजर्स के लिए शानदार विकल्प माना जा रहा है जो बजट में MacBook खरीदना चाहते हैं। Amazon सेल के दौरान मिल रहे ऑफर्स ने इस डील को और ज्यादा आकर्षक बना दिया है।