Meta Pixel

रायपुर में विराट का विराट शो, कोहली ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाकर KKR को रौंदा

Spread the love

Royal Challengers Bengaluru ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में Kolkata Knight Riders को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। लेकिन इस मैच की सबसे बड़ी कहानी रहे Virat Kohli, जिन्होंने अपनी विस्फोटक शतकीय पारी से रिकॉर्ड्स की बारिश कर दी। कोहली ने नाबाद 105 रन ठोकते हुए ना सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि टी-20 क्रिकेट और IPL इतिहास में कई बड़े मुकाम भी अपने नाम कर लिए।

कोहली अब टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 14 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 409 पारियों में हासिल की और Chris Gayle का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 423 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था। इस पारी के साथ विराट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मैचों के सबसे बड़े खिलाड़ी वही हैं।

इतना ही नहीं, विराट कोहली IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने अपना 279वां IPL मुकाबला खेलते हुए MS Dhoni और Rohit Sharma को पीछे छोड़ दिया। धोनी और रोहित दोनों ने 278-278 मैच खेले थे। कोहली अब IPL में 9000 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन चुके हैं। उनके नाम अब 279 मैचों में 9145 रन दर्ज हो चुके हैं, जिसमें 9 शतक और 66 अर्धशतक शामिल हैं।

KKR के खिलाफ लगाया गया यह शतक विराट के IPL करियर का 9वां शतक रहा। इसके साथ उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के अपने रिकॉर्ड को और मजबूत कर लिया। दूसरे नंबर पर Jos Buttler हैं, जिनके नाम 7 शतक हैं। वहीं टी-20 क्रिकेट में यह कोहली का 10वां शतक था और वह इस मामले में David Warner की बराबरी पर पहुंच गए।

कोहली का यह शतक रनचेज में आया, जो IPL इतिहास में उनका तीसरा चेजिंग सेंचुरी रहा। इस मामले में उन्होंने जोस बटलर की बराबरी कर ली। विराट अब IPL में दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ दो-दो शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने गुजरात लॉयंस और KKR दोनों के खिलाफ यह कारनामा किया है।

मैच में मिली जीत के बाद विराट को “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया। यह IPL में उनका 21वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड था। इसके साथ उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। अब दोनों भारतीय खिलाड़ियों के नाम IPL में 21-21 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दर्ज हैं।

विराट का यह लगातार 12वां IPL सीजन भी बन गया जिसमें उन्होंने 400 से ज्यादा रन बनाए। इस मामले में भी वह सबसे आगे हैं। डेविड वॉर्नर 9 सीजन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। KKR के खिलाफ यह शतक लगाते ही कोहली उस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। अब उनके नाम KKR के खिलाफ 1126 रन हो चुके हैं।

गेंदबाजी में Bhuvneshwar Kumar ने भी बड़ा रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने IPL में KKR के खिलाफ 33 विकेट लेकर Yuzvendra Chahal की बराबरी कर ली।

मैच के दौरान कई दिलचस्प मोमेंट्स भी देखने को मिले। KKR के युवा बल्लेबाज Angkrish Raghuvanshi ने शानदार फिफ्टी लगाने के बाद हार्ट सेलिब्रेशन किया। हालांकि आखिरी गेंद पर वह रनआउट हो गए और 71 रन की बेहतरीन पारी खेलकर लौटे। दूसरी ओर विराट कोहली ने लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद पहला रन बनाते ही जोरदार सेलिब्रेशन किया, जिसे देखकर स्टेडियम में मौजूद फैंस झूम उठे।

मैच में कई कैच ड्रॉप हुए, तेज बाउंसर हेलमेट पर लगी और मनीष पांडे ने एक हाथ से शानदार कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया। लेकिन अंत में पूरी महफिल सिर्फ एक नाम के इर्द-गिर्द घूमती रही — विराट कोहली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *