Meta Pixel

कान्स 2026 में उर्वशी रौतेला का रॉयल अंदाज़ छाया, 5 लाख के क्राउन क्लच ने लूट ली लाइमलाइट

Spread the love

बॉलीवुड अभिनेत्री Urvashi Rautela ने एक बार फिर Cannes Film Festival के रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमरस और रॉयल लुक से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ओपनिंग सेरेमनी में शानदार एंट्री के बाद उर्वशी ने दूसरी बार ऐसा फैशन स्टेटमेंट दिया, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस बार उनका पूरा लुक मोतियों, क्रिस्टल और लग्जरी फैशन से प्रेरित दिखाई दिया, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां उनके हाथ में नजर आए क्राउन-शेप क्लच ने बटोरीं।

‘फादरलैंड’ की स्क्रीनिंग के दौरान उर्वशी ने डिजाइनर तस्मिम जोबाएर के स्प्रिंग/समर 2026 कलेक्शन का पीची-न्यूड गाउन पहना। यह आउटफिट भारी एम्बेलिशमेंट, शाइनी क्रिस्टल्स और मोतियों से सजाया गया था, जिसने उनके लुक को बेहद रॉयल और हाई-फैशन टच दिया। गाउन में डीप प्लंज नेकलाइन और हॉल्टर स्टाइल डिजाइन था, जो उनके पूरे अपीयरेंस को और ज्यादा बोल्ड बना रहा था। बॉडी-फिटेड सिल्हूट के साथ फ्लोर-लेंथ स्कर्ट और साइड ड्रेपिंग डिटेलिंग ने इस आउटफिट को रेड कार्पेट के लिए परफेक्ट बना दिया।

हालांकि उर्वशी के गाउन की काफी चर्चा हुई, लेकिन सबसे ज्यादा लोगों की नजर उनके लग्जरी क्राउन क्लच पर जाकर ठहर गई। अभिनेत्री ने मशहूर लग्जरी ब्रांड का ‘क्राउन डायना’ क्लच कैरी किया, जिसे प्रिंसेस डायना से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है। सिल्वर क्रिस्टल और पर्ल एम्बेलिशमेंट से सजा यह क्लच बेहद शाही अंदाज में डिजाइन किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस खास एक्सेसरी की कीमत करीब 5,995 डॉलर यानी लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

अपने रॉयल लुक को पूरा करने के लिए उर्वशी ने डायमंड ईयररिंग्स पहने और मेकअप को क्लासिक हॉलीवुड स्टाइल में रखा। ग्लोइंग बेस, विंग्ड आईलाइनर, वॉल्यूमिनस लैशेज और ग्लॉसी न्यूड लिप्स ने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए। वहीं हेयरस्टाइल में सॉफ्ट विंटेज वेव्स और फेस-फ्रेमिंग कर्ल्स ने उनके रेड कार्पेट अपीयरेंस को और भी एलिगेंट बना दिया।

सोशल मीडिया पर उर्वशी का यह कान्स लुक तेजी से वायरल हो रहा है। फैशन लवर्स उनके गाउन से लेकर क्लच और मेकअप तक हर चीज की चर्चा कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने उनके इस स्टाइल को “रॉयल प्रिंसेस वाइब” बताया, तो कई लोगों ने इसे अब तक के सबसे यूनिक कान्स लुक्स में शामिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *