Meta Pixel

फुलेरा में फिर बजेगी राजनीति की घंटी! ‘पंचायत 5’ को लेकर आया बड़ा अपडेट

Spread the love

‘पंचायत’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। TVF की सुपरहिट वेब सीरीज ‘Panchayat Season 5’ की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। एक बार फिर फुलेरा गांव की मजेदार राजनीति, सचिव जी की उलझनें और मंजू देवी का दमदार अंदाज दर्शकों का मनोरंजन करने लौट रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक नया सीजन साल 2026 में OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि मेकर्स ने अभी फाइनल रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन सीजन 5 की पुष्टि होते ही फैंस का एक्साइटमेंट काफी बढ़ गया है।

पिछले सीजन के आखिर में कई सवाल अधूरे छोड़ दिए गए थे। सचिव जी यानी Jitendra Kumar ने CAT परीक्षा पास कर ली थी, वहीं रिंकी के साथ उनके रिश्ते में भी नया मोड़ देखने मिला था। दूसरी तरफ गांव की राजनीति में मंजू देवी की हार ने फुलेरा का पूरा समीकरण बदल दिया था। अब नए सीजन में इन्हीं सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है।

सीरीज में Neena Gupta, Raghubir Yadav, सान्विका, फैसल मलिक और चंदन रॉय समेत पूरी स्टारकास्ट एक बार फिर नजर आने वाली है। मेकर्स का दावा है कि इस बार कहानी में राजनीति, रिश्ते और बदले की भावना का तगड़ा मिश्रण देखने मिलेगा।

‘पंचायत’ को TVF ने प्रोड्यूस किया है। इसकी कहानी चंदन कुमार ने लिखी है, जबकि निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। फुलेरा की सादगी और गांव की असली जिंदगी को दिखाने वाली यह सीरीज आज भी OTT की सबसे पसंदीदा वेब सीरीज में गिनी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *