Meta Pixel

संयंत्र में एक्सकेवेशन कार्यों की सुरक्षा पर लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन आयोजित

Spread the love

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र के सभागार में 19 मई 2026 को एक्सकेवेशन कार्यों से संबंधित सुरक्षा विषय पर लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन (एलजीआई) का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) श्री देबदत्त सतपथी  रहे। उनके मार्गदर्शन में आयोजित इस परिचर्चा में विभागीय सुरक्षा अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के कुल 48 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्देश्य उत्खनन कार्यों के दौरान संभावित जोखिमों, सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक सावधानियों के प्रति विभागीय अधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों को जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान उप महाप्रबंधक (परियोजनाएं) श्री अशोक जसवानी ने एक्सकेवेशन कार्यों के दौरान उत्पन्न होने वाले संभावित खतरों एवं जोखिमों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने उत्खनन परमिट प्रणाली तथा उससे संबंधित चेकलिस्ट के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी प्रकाश डालते हुए सुरक्षित कार्य प्रणाली के महत्व को रेखांकित किया।

महाप्रबंधक (सिविल इंजिनीयरिंग डिपार्टमेंट) श्री बी. एन. झा ने संयंत्र क्षेत्र में उत्खनन कार्यों के दौरान अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों, संरचनात्मक सुरक्षा तथा समन्वित कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की।

कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय सहायक महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग) अजय टल्लू एवं श्री अनुराग पाठक द्वारा किया गया। यह परिचर्चा संयंत्र में सुरक्षित कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने तथा एक्सकेवेशन कार्यों के दौरान जोखिमों को न्यूनतम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *