Meta Pixel

सोशल मीडिया से ब्रेक लेंगी रिया चक्रवर्ती, इमोशनल पोस्ट ने फैंस को किया भावुक

Spread the love

Rhea Chakraborty ने सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए दूरी बनाने का फैसला किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि लगातार सोशल मीडिया की भागदौड़, शोर और हर चीज के साथ बने रहने का दबाव अब उन्हें मानसिक रूप से थका रहा है। उनके इस भावुक पोस्ट ने फैंस को भी इमोशनल कर दिया है।

रिया चक्रवर्ती ने अपने पोस्ट में लिखा कि पिछले कुछ समय से उन्हें महसूस हो रहा है कि वह खुद को खोती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वह उन पलों को मिस कर रही हैं, जब लोग सिर्फ जिंदगी को महसूस करते थे, बिना हर चीज रिकॉर्ड किए। रिया ने लिखा कि उन्हें सुकून और सामान्य जिंदगी की कमी महसूस हो रही है।

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि वह कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से पीछे हट रही हैं ताकि खुद को समय दे सकें, गहरी सांस ले सकें और उन चीजों से दोबारा जुड़ सकें जो वास्तव में मायने रखती हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह पोस्ट करने से ज्यादा जीना चुन रही हैं।

रिया का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस और कई सेलेब्स उनके फैसले का समर्थन कर रहे हैं और उन्हें अपना ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो Rhea Chakraborty जल्द ही Netflix की ड्रामा सीरीज Family Business में नजर आएंगी। इस सीरीज का निर्देशन Hansal Mehta कर रहे हैं। इसमें Anil Kapoor, Vijay Varma, Neha Dhupia और ध्रुव सहगल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

करीब सात साल बाद रिया की एक्टिंग दुनिया में वापसी को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित हैं। इससे पहले वह साल 2021 में रिलीज हुई Chehre में नजर आई थीं, जिसमें Amitabh Bachchan और Emraan Hashmi भी मुख्य भूमिका में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *