Meta Pixel

21 मई को कौही, अहिवारा और उतई में लगेंगे समाधान शिविर

Spread the love

दुर्ग, 20 मई 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिले में संचालित ’सुशासन तिहार-2026’ अभियान के तहत 21 मई 2026 (गुरुवार) को जिले के विभिन्न नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
नगरीय क्षेत्रों के अंतर्गत नगर पालिक परिषद अहिवारा के वार्ड क्र. 12 स्थित मंगल भवन में शिविर आयोजित होगा, जिसमें वार्ड क्र. 09, 10, 11 एवं 12 के लोग शामिल होकर अपनी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे। वहीं नगर पंचायत उतई परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसके दायरे में वार्ड क्र. 09, 10 और 11 के नागरिक शामिल होंगे। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद पंचायत पाटन के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कौही में भव्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में कौही सहित सिकोला, खम्हरिया (ड), कुर्मीगुण्डरा, बेलौदी, सिपकोन्हा, तेलीगुण्डरा, बोरीद, कुम्हली, सोनपुर, खर्रा, तरीघाट, जरवाय, केसरा, पौहा, बोरेंदा, भनसुली (क), गब्दी और असोगा ग्राम पंचायतों के ग्रामीण उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का मौके पर निराकरण करा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *