Meta Pixel

भिलाई इस्पात संयंत्र में अंतरराष्ट्रीय मानव संसाधन दिवस आयोजित

Spread the love

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र में 20 मई 2026 को अंतरराष्ट्रीय मानव संसाधन दिवस इस्पात भवन स्थित आई.बी. कॉन्फ्रेंस हॉल में मनाया गया। महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन) श्री जे. एन. ठाकुर के मार्गदर्शन में मानव संसाधन विभाग के अधिकारीगण एवं वरिष्ठ सदस्य इस अवसर पर एकत्रित हुए तथा तेजी से परिवर्तित हो रहे कार्य परिवेश में मानव संसाधन की बदलती भूमिका पर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर आयोजित संवाद सत्र में समकालीन मानव संसाधन विषयों पर  विचार-विमर्श भी किया गया। चर्चा के प्रमुख विषयों में कार्यस्थल की उभरती चुनौतियाँ, मानव संसाधन प्रक्रियाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का बढ़ता उपयोग, डिजिटल परिवर्तन के दौर में मानवीय संवेदनाओं को बनाए रखने की आवश्यकता तथा जटिल एवं गतिशील कार्य वातावरण में प्रभावी मानव प्रबंधन शामिल रहे।

वर्ष 2026 के अंतरराष्ट्रीय मानव संसाधन दिवस की थीम “ एंपॉवर पिपल टू लीड चेंज” रही, जो भविष्य उन्मुख नेतृत्व विकास, मानव-केंद्रित एआई एवं डिजिटल परिवर्तन को प्रोत्साहित करने तथा सतत कौशल उन्नयन एवं निरंतर अधिगम की संस्कृति को सशक्त बनाने में मानव संसाधन की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ महाप्रबंधकों ने अपने दीर्घ  सेवाकाल के अनुभव को साझा किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान प्राप्त चुनौतियों, उनसे मिली सीख तथा युवा मानव संसाधन अधिकारियों के लिए प्रेरणादायी संदेश प्रदान किए। विमर्श के दौरान अनेक रचनात्मक एवं दूरदर्शी सुझाव भी प्राप्त हुए।

महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन) श्री जे. एन. ठाकुर ने मानव संसाधन कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु नॉलेज मैनेजमेंट, संस्थागत उपलब्धियों के प्रभावी प्रस्तुतीकरण तथा स्टोरी टेलिंग की महत्ता पर विशेष बल दिया। एक अभिनव पहल के अंतर्गत प्रत्येक मानव संसाधन अधिकारी को एक विशिष्ट विषय पर आलेख अथवा शोध-पत्र तैयार करने का दायित्व सौंपा गया, जिन्हें संकलित कर सामूहिक ज्ञान दस्तावेज के रूप में प्रकाशित किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *