Meta Pixel

बिलासपुर की भाजपा नेत्री के साथ दुष्कर्म : आरोपी कारोबारी झारखंड से गिरफ्तार, माइनिंग में मुनाफे का झांसा देकर किया था शोषण

Spread the love

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की एक भाजपा महिला नेत्री ने झारखंड निवासी कारोबारी संजय सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और आर्थिक धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। आरोपों के बाद पुलिस ने आरोपी को झारखंड से पकड़ा और अब मामले में गहराई से जांच चल रही है।

दो साल पुरानी पहचान बनी गंभीर मामले की वजह
पीड़िता के अनुसार, दिल्ली आना-जाना होने के कारण करीब दो साल पहले उनकी मुलाकात रांची के कारोबारी संजय सिंह से हुई थी। आरोपी ने खुद को बड़ा उद्योगपति बताते हुए माइनिंग कारोबार में भारी मुनाफा दिलाने का दावा किया। इसी भरोसे के चलते दोनों के बीच संपर्क बढ़ा।

विश्वास का फायदा उठाकर कई बार दुष्कर्म
मामले में महिला नेत्री ने कहा कि आरोपी ने विश्वास जीतकर उनका शोषण किया और कई बार दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया।

₹2.50 करोड़ की ठगी
महिला ने बताया कि माइनिंग में ऊंचे मुनाफे का भरोसा देकर आरोपी ने RTGS सहित कई माध्यमों से उनसे करीब ₹2.50 करोड़ ले लिए। लेकिन जब रकम वापसी की मांग की गई, तो उसने धमकाना और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस मोबाइल चैट, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, बैंक लेनदेन और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *