Meta Pixel

Summer Cooling Tips: बिना AC और कूलर के भी घर ठंडा रहेगा! अपनाएं ये देसी तरीके, गर्मी होगी छूमंतर

Spread the love

भीषण गर्मी का दौर शुरू होते ही लोगों का सबसे बड़ा सहारा AC और कूलर बन जाते हैं। लेकिन हर किसी के लिए दिनभर AC चलाना आसान नहीं होता। बढ़ता बिजली बिल और लगातार गर्म हवा लोगों की परेशानी बढ़ा देता है। ऐसे में कई लोग ऐसे उपाय तलाशते हैं, जिनसे बिना ज्यादा खर्च किए घर को ठंडा रखा जा सके।

पुराने समय में लोग बिना AC और कूलर के भी अपने घरों को ठंडा रखते थे। देसी और प्राकृतिक तरीकों की मदद से घर का तापमान काफी हद तक कम किया जा सकता है। खास बात यह है कि ये उपाय बिजली की बचत भी करते हैं और घर को नेचुरल तरीके से ठंडा बनाए रखते हैं। 

इन देसी तरीकों से दिखेगा असर 

खिड़कियों पर लगाएं मोटे पर्दे
गर्मी के दौरान धूप सीधे घर के अंदर आने से कमरा जल्दी गर्म हो जाता है। ऐसे में खिड़कियों और दरवाजों पर मोटे और हल्के रंग के पर्दे लगाना फायदेमंद होता है। दिन के समय पर्दे बंद रखने से कमरे का तापमान कम बना रहता है।

घर की छत को रखें ठंडा
घर की छत सबसे ज्यादा गर्म होती है। छत पर पानी का छिड़काव करने से तापमान कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा सफेद पेंट या मिट्टी की परत लगाने से भी गर्मी कम महसूस होती है। गांवों में आज भी लोग छत पर घास या टाट डालकर घर को ठंडा रखते हैं।

मिट्टी के घड़े का करें इस्तेमाल
फ्रिज की जगह मिट्टी के घड़े का पानी पीना शरीर को प्राकृतिक ठंडक देता है। साथ ही कमरे में मिट्टी के बर्तन रखने से वातावरण में हल्की ठंडक बनी रहती है। यह तरीका बिजली की बचत के साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

रात में खोलें खिड़कियां
दिनभर गर्म हवा के कारण खिड़कियां बंद रखना बेहतर होता है, लेकिन रात के समय ठंडी हवा आने के लिए खिड़कियां खोल देनी चाहिए। इससे कमरे में ताजी हवा आती है और गर्मी कम महसूस होती है।

पौधे बढ़ाएंगे ठंडक
घर की बालकनी, छत या आंगन में पौधे लगाने से वातावरण ठंडा रहता है। तुलसी, एलोवेरा और मनी प्लांट जैसे पौधे घर की गर्मी कम करने में मदद करते हैं। पौधे हवा को शुद्ध भी बनाते हैं।

सूती कपड़ों और चादरों का करें इस्तेमाल
गर्मी में सिंथेटिक की बजाय सूती कपड़े और कॉटन की चादरें इस्तेमाल करनी चाहिए। इससे शरीर और कमरे दोनों में ठंडक महसूस होती है। हल्के रंग के कपड़े गर्मी कम सोखते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक सामान कम चलाएं
टीवी, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी गर्मी पैदा करते हैं। जरूरत न होने पर इन्हें बंद रखना चाहिए। खासकर दिन के समय कम बिजली उपकरण चलाने से कमरे का तापमान कम रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *