गर्मी का मौसम आते ही लोग छुट्टियों और ट्रैवलिंग का प्लान बनाने लगते हैं। पहाड़ों से लेकर समुद्र किनारे तक, हर जगह पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। लेकिन तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच यात्रा करना कई बार मुश्किल और थकाने वाला भी साबित हो सकता है। थोड़ी सी लापरवाही डिहाइड्रेशन, सनबर्न और थकावट जैसी समस्याओं को बढ़ा सकती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर गर्मियों में सफर के दौरान कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए तो ट्रैवलिंग न सिर्फ आसान बल्कि बेहद खुशनुमा भी बन सकती है। सही खानपान, कपड़ों का चुनाव और शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है।
गर्मी में यात्रा के दौरान 7 बातों रखें ख्याल
शरीर को रखें हाइड्रेट
गर्मी में शरीर से पसीने के जरिए तेजी से पानी निकलता है। ऐसे में यात्रा के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना बेहद जरूरी है। अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें और नींबू पानी, नारियल पानी या ORS का सेवन भी करते रहें।
हल्के और सूती कपड़े पहनें
ट्रैवलिंग के दौरान हमेशा हल्के रंग और सूती कपड़ों का चुनाव करें। इससे शरीर को हवा मिलती रहती है और गर्मी कम महसूस होती है। बहुत ज्यादा टाइट या सिंथेटिक कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
धूप से बचाव जरूरी
तेज धूप में बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन, टोपी और सनग्लासेस का इस्तेमाल जरूर करें। इससे त्वचा को नुकसान से बचाया जा सकता है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच ज्यादा देर धूप में रहने से बचना चाहिए।
हल्का और ताजा भोजन करें
सफर के दौरान बहुत ज्यादा मसालेदार या भारी खाना खाने से पेट खराब हो सकता है। ताजे फल, सलाद और हल्का भोजन करना बेहतर माना जाता है। बाहर का खुला खाना खाने से बचें।
जरूरी दवाइयां साथ रखें
अगर किसी को BP, डायबिटीज या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो अपनी दवाइयां साथ रखना न भूलें। इसके अलावा फर्स्ट एड किट और जरूरी मेडिकल सामान भी बैग में जरूर रखें।
पर्याप्त आराम लें
लंबे सफर के दौरान शरीर को आराम देना भी जरूरी है। लगातार यात्रा करने से थकान बढ़ सकती है। बीच-बीच में ब्रेक लें और पर्याप्त नींद जरूर पूरी करें।
मौसम की जानकारी पहले लें
किसी भी जगह घूमने जाने से पहले वहां के मौसम की जानकारी जरूर ले लें। इससे आप उसी हिसाब से कपड़े और जरूरी सामान पैक कर पाएंगे। अचानक मौसम बदलने की स्थिति में भी तैयारी रहेगी।