Meta Pixel

मतदान दलों को दिया गया सघन प्रशिक्षण

Spread the love

दुर्ग, 26 मई 2026/ त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में आज बी.आई.टी. दुर्ग के मैकेनिकल हॉल में जनपद पंचायत दुर्ग, धमधा एवं पाटन के लिए गठित मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जनपद पंचायत दुर्ग के रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा मतदान दलों को निर्वाचन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी देते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला मास्टर ट्रेनर श्री भुवाल द्वारा मतदान दलों को मतदान केंद्र की स्थापना, मतपत्रों की व्यवस्था तथा मतदान के पश्चात आवश्यक प्रपत्रों को तैयार करने के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही मतदान कर्मियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया ताकि मतदान दिवस पर कोई तकनीकी या व्यावहारिक समस्या न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *