Meta Pixel

सेल सीएमडी, डॉ. ए.के. पंडा ने भिलाई इस्पात संयंत्र के परिचालन की समीक्षा की, उच्च उत्पादन लक्ष्य, बेहतर सुरक्षा एवं उत्पादकता पर दिया जोर

Spread the love

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पंडा ने 27 मई 2026 को भिलाई प्रवास के दौरान संयंत्र के परिचालन तथा वित्तीय स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने भविष्य के लिए अधिक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करनेडायरेक्ट डिस्पैच बढ़ाने तथा सुरक्षा एवं उत्पादकता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।

दौरे के प्रारंभ में निदेशक प्रभारी (सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र) श्री चित्त रंजन महापात्र एवं संयंत्र के कार्यपालक निदेशकों द्वारा भिलाई निवास में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सेल) डॉ. अशोक कुमार पंडा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सीआईएसएफ जवानों द्वारा उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया।

इसके उपरांत अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सेल) डॉ. अशोक कुमार पंडा ने इस्पात भवन में आयोजित उच्चस्तरीय सेल समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में निदेशक प्रभारी (भिलाई इस्पात संयंत्र) श्री चित्त रंजन महापात्रकार्यपालक निदेशकगणमुख्य महाप्रबंधकगण तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

समीक्षा बैठक के दौरान डॉ. पंडा ने सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के शीर्ष प्रबंधन के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए संयंत्र के समग्र प्रदर्शन की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने पिछले तीन से चार वर्षों में संयंत्र के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि अभी भी प्रगति एवं विकास की व्यापक संभावनाएँ मौजूद हैं। उन्होंने डायरेक्ट डिस्पैच बढ़ानेपरिचालन दक्षता में सुधार लाने तथा सुरक्षा मानकों एवं उत्पादकता वृद्धि पर निरंतर फोकस बनाए रखने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।

बैठक के दौरान, निदेशक प्रभारी (सेल-बीएसपी) श्री चित्त रंजन महापात्र ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र से संगठन की अपेक्षाएँ काफी अधिक हैं तथा संयंत्र सामूहिक इन लक्ष्यों एवं अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेगा।

अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सेल) डॉ. अशोक कुमार पंडा ने संयंत्र में चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की तथा प्रबंधन टीम को महत्वपूर्ण सुझाव एवं रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *