Meta Pixel

सुरक्षित क्रेन संचालन एवं रखरखाव विषय पर कार्यपालकों हेतु लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन आयोजित

Spread the love

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग द्वारा दिनांक 26 मई 2026 को “सुरक्षित क्रेन संचालन एवं रखरखाव” विषय पर कार्यपालकों हेतु लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन (एलजीआई) का आयोजन मानव संसाधन विभाग के ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में किया गया। यह कार्यक्रम कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री राकेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (एसएमएस-3) श्री पी. सत्पथी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सुरक्षित क्रेन संचालन, नियमित अनुरक्षण तथा कार्यस्थल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। अपने व्याख्यान के दौरान उन्होंने प्रतिभागियों को सुरक्षा मानकों के अनुपालन, दुर्घटना रोकथाम तथा उपकरणों के वैज्ञानिक एवं समयबद्ध रखरखाव के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर श्री पी. सत्पथी ने कहा कि क्रेनों का नियमित निरीक्षण, निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन एवं सावधानीपूर्वक संचालन न केवल कार्यक्षमता को बढ़ाता है, बल्कि संभावित जोखिमों एवं दुर्घटनाओं को भी न्यूनतम करता है। कार्यक्रम के दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सेल की अन्य इकाइयों में क्रेन संचालन से संबंधित हुई दुर्घटनाओं का भी विश्लेषणात्मक प्रस्तुतीकरण किया गया, जिससे प्रतिभागियों को व्यावहारिक सीख प्राप्त हो सके।

इस सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) श्री डी. सत्पथी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में कुल 45 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का समन्वय सहायक महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग) श्री अजय टल्लू द्वारा किया गया। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सुरक्षा संस्कृति सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम के अंत में सुरक्षित कार्य संस्कृति अपनाने एवं सुरक्षा के प्रति सतत जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *