Meta Pixel

‘जॉन रैम्बो’ की रिलीज डेट का ऐलान! बिना सिल्वेस्टर स्टेलोन के लौटेगी मशहूर ‘रैम्बो’ सीरीज

Spread the love

हॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्शन फ्रेंचाइजी में शामिल Rambo सीरीज अब नए अंदाज में वापसी करने जा रही है। फैंस लंबे समय से अगली फिल्म का इंतजार कर रहे थे और अब मेकर्स ने आखिरकार John Rambo की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि इस बार फिल्म में दिग्गज अभिनेता Sylvester Stallone नजर नहीं आएंगे।

मेकर्स के मुताबिक ‘जॉन रैम्बो’ 4 जून 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म रैम्बो सीरीज की शुरुआती कहानी दिखाएगी और इसकी टाइमलाइन 1982 में रिलीज हुई पहली फिल्म First Blood से भी पहले की होगी। यानी दर्शकों को पहली बार ‘जॉनी रैम्बो’ के शुरुआती दिनों और उसके संघर्षों की कहानी देखने को मिलेगी।

इस फिल्म में मुख्य भूमिका Noah Centineo निभाएंगे, जो नए ‘जॉनी रैम्बो’ के किरदार में नजर आएंगे। वहीं David Harbour फिल्म में मेजर ट्रॉटमैन की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। डेविड हार्बर इससे पहले Stranger Things से दुनियाभर में लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं।

फिल्म की स्टारकास्ट में James Franco, Jason Tobin और Quincy Isaiah जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस बड़े एक्शन प्रोजेक्ट का निर्देशन Jalmari Helander कर रहे हैं, जो अपनी चर्चित फिल्म Sisu के लिए जाने जाते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि सिल्वेस्टर स्टेलोन इस बार स्क्रीन पर भले नजर न आएं, लेकिन वे फिल्म से जुड़े हुए हैं। स्टेलोन और Russo Brothers यानी एंथनी और जो रुसो इस फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।

‘रैम्बो’ सीरीज की कहानी अमेरिकी सेना के पूर्व स्पेशल फोर्स सैनिक जॉनी रैम्बो के इर्द-गिर्द घूमती है, जो वियतनाम युद्ध के दर्दनाक अनुभवों से जूझता है। आगे चलकर वह अपनी फौजी ट्रेनिंग और खतरनाक मिशनों के जरिए अपराधियों, भ्रष्ट सिस्टम और ड्रग माफियाओं से लड़ता है। इस फ्रेंचाइजी की अब तक पांच फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें आखिरी फिल्म Rambo: Last Blood साल 2019 में आई थी।

बॉक्स ऑफिस पर ‘जॉन रैम्बो’ को भी कड़ी टक्कर मिलने वाली है। इसकी रिलीज के ठीक एक हफ्ते बाद Spider-Man: Beyond the Spider-Verse रिलीज होगी, जबकि जून के आखिर में नई Ocean’s Prequel भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अब देखना दिलचस्प होगा कि बिना सिल्वेस्टर स्टेलोन के नई पीढ़ी का ‘रैम्बो’ दर्शकों के दिलों में वही जगह बना पाता है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *