जगदलपुर – बीएसएनएल ने बस्तर संभाग के बीजापुर जिले अंतर्गत अत्यंत दुर्गम और वनांचल क्षेत्रों में 4 जी मोबाइल सेवाएं पहुंचाकर डिजिटल क्रांति की शुरूआत की है। क्षेत्रों के ग्रामीण अब तक नेटवर्क से पूरी तरह कटे हुए थे, वहां गोखुर, पोलेमपल्ली, छटपल्ली, भंडारपाल जैसे गांवों में टावर लगने से स्थानीय ग्रामीणों को हाई-स्पीड इंटरनेट और मोबाइल कनेक्टिविटी मिल रही है। बीजापुर जिले के सुदुर वनांचल क्षेत्रों में बीएसएनएल ने डिजीटल क्रांति 4 जी मोबाईल सेवाएं पहुंचाई।
बीजापुर जिले के गोखुर, पोलेमपल्ली, छटपल्ली, भंडारपाल में भारत सरकार के महत्वाकांक्षी 4 जी सैचुरेशन परियोजना के तहत आसपास गांव मोबाईल नेटवर्क तथा इंटरनेट से जुड़े। खासकर युवावर्ग के स्थानीय और आसपास के ग्रामीणों ने बीएसएनएल तथा जिला प्रशासन का आभार माना। आधुनिक सुविधा ने एक कदम की ओर अग्रसर जहां डिजिटल सेवाएं, ऑनलाईन शिक्षा, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं बढ़ेंगी। गोखुर, पोतेपल्ली, छटपल्ली, भंडारपाल, वाडला, चनकापल्ली, मटटीमारका, तिमापुर, गोरमेट, सोमनपल्ली, माहपल्ली, चेरकड्डी सहित आसपास के सभी ग्रामीवासी घर बैठे शासन की योजना का लाभ तथा अन्य ऑनलाईन सुविधा ले सकेंगे।
ऑनलाईन शिक्षा से जुड़ रहे ग्रामीण बच्चे
ग्रामीण महिला ने बताया कि इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क संवाद शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, शासन और सुरक्षा जैसे हर क्षेत्र में परिवर्तन का माध्यम बन चुके हैं। ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में इंटरनेट की पहुंच होने से बच्चे ऑनलाईन शिक्षा से जुड़ रहे हैं। ग्रामीण डिजिटल बैंकिंग और ऑनलाईन भुगतान कर सकते हैं।
175 गांवों में शुरू हुए मोबाइल टॉवर
बीएसएनएल के संभागीय अधिकारी प्रधान महाप्रबंधक शरतचन्द्र तिवारी ने बताया कि 4 जी सैचुरेशन परियोजना के तहत अभी बीजापुर जिले के गोखुर, पोलेमपल्ली, छटपल्ली, भंडारपाल में 4 जी मोबाइल सेवाएं शुरू की गई है, जिससे आसपास के सभी ग्रामीवासियों को अब मोबाइल से जुड़ सकेंगे। अभी तक बस्तर में 4 जी के तहत 175 गांवों में मोबाइल टॉवर शुरू की, यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।