Meta Pixel

संविदा भर्ती प्रक्रिया स्थगित : अब स्वामी आत्मानंद स्कूलों में केंद्रीयकृत परीक्षा के माध्यम से होगा चयन

Spread the love

रायपुर – छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे में एक बड़ा बदलाव करते हुए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में चल रही संविदा भर्ती प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। संचालनालय द्वारा जारी आदेश (क्रमांक/पी.ए./संचालक/2026-27/246) के अनुसार, वर्तमान में जिलों के स्तर पर शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों के लिए की जा रही संविदा भर्ती की कार्यवाही अब रोक दी गई है।

पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभाग ने निर्णय लिया है कि केंद्रीकृत परीक्षा: अब इन पदों के लिए भर्ती जिला स्तर के बजाय संचालनालय द्वारा आयोजित ‘केंद्रीकृत परीक्षा’ के माध्यम से की जाएगी।  इस परीक्षा के परिणाम के आधार पर ही शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों के लिए योग्यता सूची (Merit List) तैयार की जाएगी, जिसे बाद में संबंधित जिलों को प्रेषित किया जाएगा। 

नई केंद्रीकृत परीक्षा प्रणाली में जारी होंगे दिशा-निर्देश
इस नई केंद्रीकृत परीक्षा प्रणाली के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द ही अलग से जारी किए जाएंगे। संचालक, लोक शिक्षण छत्तीसगढ़ ने प्रदेश के समस्त कलेक्टरों और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय समितियों को इस आदेश का तत्काल पालन करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *