Meta Pixel

BJP MLA की शादी पर कांग्रेस में फूट:PCC चीफ ने इसे “गरीबों के हक का सवाल” बताया, दीप्ति दुबे बोलीं- यह सादगी-संस्कार की मिसाल

Spread the love

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत भाजपा विधायक दीपेश साहू की होने वाली शादी में कांग्रेस के भीतर ही अलग-अलग सुर सुनाई दे रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने योजना की पात्रता को लेकर सवाल उठाए हैं, जबकि कांग्रेस नेता दीप्ति दुबे ने सोशल मीडिया पोस्ट कर विधायक के फैसले की सराहना की है।

दीपक बैज ने कहा कि, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर और बीपीएल परिवारों के लिए बनाई गई है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या विधायक इस योजना की पात्रता में आते हैं? उन्होंने इसे “गरीबों के हक” से जुड़ा मामला बताते हुए सरकार से जवाब मांगा।

सादगी और संस्कार की सुंदर मिसाल- दीप्ति दुबे

इधर, कांग्रेस नेता दीप्ति दुबे ने फेसबुक पोस्ट में विधायक दीपेश साहू के फैसले को “सादगी और संस्कार की सुंदर मिसाल” बताया। उन्होंने लिखा कि सामूहिक विवाह समारोह में शादी करना सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्हें शुभकामनाएं भी दी।

विधायक का जवाब- लड़की BPL परिवार से है

कांग्रेस के सवालों पर विधायक दीपेश साहू ने कहा कि, योजना में पात्रता का आधार लड़की का परिवार होता है। उन्होंने बताया कि, जिनसे वे विवाह करने जा रहे हैं, वे BPL परिवार से हैं। इसी आधार पर योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया गया है।

बता दें कि, आज 31 मई को बेमेतरा में होने वाले मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में विधायक दीपेश साहू सात फेरे लेने जा रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह समेत कई मंत्री शामिल होंगे। विधायक की इस शादी को लेकर अब सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *