Meta Pixel

घर में अकेली युवती से रेप:माता-पिता काम से बाहर गए थे, रायगढ़ पुलिस ने अरेस्ट कर भेजा जेल

Spread the love

रायगढ़ जिले में युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। घर में अकेली होने पर मौका पाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई, जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने 27 मई को महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 19 साल की बेटी के साथ गांव में रहने वाले परिचित युवक कुश सिदार उर्फ छोटे (19) ने रेप किया है। महिला ने बताया कि वह 25 मई को अपने घरेलू काम से ओडिशा गई हुई थी।

27 मई को घर लौटने पर उसे उसकी बेटी ने घटना की जानकारी दी। पूछताछ करने पर युवती ने बताया कि 26 मई की सुबह जब उसके पिता घर से बाहर काम पर गए हुए थे, उसी दौरान कुश सिदार उर्फ छोटे घर में आया, उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद कुश वहां से भाग गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(k) BNS के तहत केस दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

अपराध संबंधी सूचना पुलिस को दें- SSP

SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिलाओं, युवतियों, कमजोर वर्गों की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

समाज के सभी लोगों से अपील है कि महिलाओं, बच्चों के खिलाफ होने वाले किसी भी अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *