Meta Pixel

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली

Spread the love

दुर्ग, 31 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज अपने दुर्ग प्रवास के दौरान लोकांगन परिसर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय ने यहां पर वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन के बड़े भाई स्व. दिनेश सेन के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजली दी। ज्ञात हो कि वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन के बड़े भाई स्वर्गीय दिनेश सेन जी का निधन 17मई 2026 को हो गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने विधायक श्री रिकेश सेन और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस अवसर पर अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, साजा विधायक श्री ईश्वर साहू, एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *