Meta Pixel

महात्मा गांधी कला मंदिर में 06 जून को ‘एक शाम बशीर बद्र के नाम’ ग़ज़ल संध्या का आयोजन

Spread the love

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा पद्मश्री डॉ. बशीर बद्र की स्मृति को समर्पित एक विशेष सांस्कृतिक संध्या ‘एक शाम बशीर बद्र के नाम’ का आयोजन दिनांक 06 जून 2026 को महात्मा गांधी कला मंदिर में सायं 7:30 बजे से किया जाएगा। यह कार्यक्रम ग़ज़ल प्रेमियों के लिए एक यादगार संगीतमय संध्या के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर सुप्रसिद्ध ग़ज़ल गायिका डॉ. साधना रहाटगांवकर, युवा ग़ज़ल गायक परन राज भाटिया तथा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन एवं ग़ज़ल गायक प्रभंजय चतुर्वेदी अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. बशीर बद्र की कालजयी रचनाओं एवं लोकप्रिय ग़ज़लों की प्रस्तुति के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

संगत के लिए इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के ख्यातिलब्ध कलाकारों के साथ-साथ भिलाई के राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। संगीत, साहित्य और ग़ज़ल की समृद्ध परंपरा को समर्पित यह आयोजन सांस्कृतिक रसिकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने नगरवासियों, साहित्य एवं संगीत प्रेमियों से इस विशेष ग़ज़ल संध्या में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है। कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *