Meta Pixel

Mini Samosa Recipe: शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे मिनी समोसे, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन

Spread the love

शाम के समय अक्सर कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने का मन करता है। ऐसे में अगर चाय के साथ गर्मागर्म मिनी समोसे मिल जाएं, तो स्वाद का मजा कई गुना बढ़ जाता है। छोटे आकार के ये समोसे न सिर्फ देखने में आकर्षक लगते हैं, बल्कि खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होते हैं। खास बात यह है कि इन्हें घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं। आइए सीखें चटपटें मिनी समोसा बनाने की रेसिपी। 

मिनी समोसा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

समोसे की परत के लिए

    • 2 कप मैदा
    • 3 बड़े चम्मच तेल या घी
    • स्वादानुसार नमक
  • आवश्यकतानुसार पानी

स्टफिंग के लिए

  • 3 उबले हुए आलू
  • 1/2 कप उबले हुए मटर
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 बड़ा चम्मच तेल

बनाने की विधि
सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, नमक और तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें और इसे 20 मिनट के लिए ढककर रख दें।

इस दौरान एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें। जीरा चटकने के बाद उबले हुए आलू और मटर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर और नमक डालकर 2-3 मिनट तक भून लें। तैयार मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें।

अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पतली पूड़ियां बेल लें। इन्हें बीच से काटकर कोन का आकार दें और उसमें आलू की स्टफिंग भर दें। किनारों को पानी की मदद से अच्छी तरह चिपका दें।

एक कड़ाही में तेल गर्म करें और धीमी आंच पर समोसों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। तैयार मिनी समोसों को टिशू पेपर पर निकाल लें।

ऐसे करें सर्व
गरमा-गरम मिनी समोसों को हरी चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें। शाम की चाय के साथ यह स्नैक पूरे परिवार का दिल जीत लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *