Meta Pixel

अवैध रेत परिवहन पर एक्शन : खनिज विभाग की टीम ने रेड मारकर 7 ट्रैक्टर्स किए जब्त

Spread the love

कोरबा – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अवैध खनन और परिवहन करने वालों पर एक्शन जारी है। शनिवार को जिला प्रशासन की एक टीम ने अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए 7 ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। बरपाली के चिचोली रेतघाट से 4 और भैंसामुड़ा रेत घाट से 3 ट्रैक्टर जब्त किया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, बरपाली के चिचोली रेतघाट में सुबह जिला प्रशासन की टीम ने रेड मारा। चिचोली रेतघाट में 4 और भैंसामुड़ा रेत घाट से 3 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। बताया जा रहा है कि, बिना रॉयल्टी, बिना नम्बर, बिना वाहन के पेपर और लाइसेंस न होने पर यह कार्यवाही की गई। जिला प्रशासन की टीम में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई, पटवारी कोटवार शामिल हैं। 

धमतरी में भी प्रशासन ने मारा छापा 
उल्लेखनीय है कि, धमतरी जिले में कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने महानदी के बीचों-बीच भारी मशीनों को सक्रिय रूप से उत्खनन कार्य करते पाया। टीम के मौके पर पहुंचते ही खनन क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मशीन संचालकों से वैध अनुमति और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन मौके पर कोई भी वैध कागजात उपलब्ध नहीं कराए जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *