Meta Pixel

विश्व साइकिल दिवस पर कबीरधाम पुलिस की अनोखी पहल : निकली साइकिल रैली, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love

कवर्धा – विश्व साइकिल दिवस एवं संडे ऑन सायकल अभियान के अवसर पर आज कबीरधाम पुलिस ने स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष साइकिल रैली एवं पैदल वॉकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कबीरधाम से हुआ।

स्वस्थ जीवन, हरित पर्यावरण का संदेश लेकर निकली साइकिल रैली
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और काली गार्डन क्षेत्र में पैदल वॉकिंग की गई। तत्पश्चात साइकिल रैली के माध्यम से नागरिकों को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया।

साइकिल चलाएं, स्वस्थ जीवन अपनाएं: एसपी धर्मेन्द्र सिंह
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि, साइकिल केवल एक परिवहन का साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण और अनुशासित दिनचर्या का प्रतीक है। नियमित साइकिलिंग एवं शारीरिक गतिविधियां व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कबीरधाम पुलिस सदैव समाज में सकारात्मक संदेश देने और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।

स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ समाज की ओर कदम
उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में साइकिल और अन्य स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *