विश्व रक्तदाता दिवस-2026 के अवसर पर 12 जून 2026 को सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र (जेएलएनएच एंड आरसी) के ब्लड सेंटर द्वारा “मानवता की एक बूंद – रक्तदान, जीवनदान” थीम के साथ दो दिवसीय मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अभियान के प्रथम दिवस अस्पताल कर्मियों एवं स्वैच्छिक रक्तदाताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता से 29 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।रक्तदान अभियान का शुभारंभ कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार ने किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. विनीता द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. कौशलेन्द्र ठाकुर तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. उदय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने मानव रक्त समूहों की खोज करने वाले महान वैज्ञानिक डॉ. कार्ल लैंडस्टाइनर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उल्लेखनीय है कि उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर नियमित स्वैच्छिक रक्तदाताओं को जीवन रक्षक योगदान के लिए ट्रॉफी एवं पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।
रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर सहयोग प्रदान करने वाली विभिन्न गैर-सरकारी संस्थाओं (एनजीओ) को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने इन संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने तथा रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष (पैथोलॉजी) डॉ. मनीषा कांगो, ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. निली एस. कुजूर, वरिष्ठ सलाहकार (पैथोलॉजी) डॉ. प्रिया साहू, सलाहकार (ट्रांसफ्यूजन सर्विसेज) डॉ. दीपक कुमार दासमहापात्र तथा सलाहकार (पैथोलॉजी) डॉ. प्रतीक शिवप्पा सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में ब्लड सेंटर की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उप प्रबंधक श्री राजीव शर्मा, सहायक प्रबंधक सुश्री रीता भटनागर तथा स्टाफ नर्स सुश्री शैल कुमारी सिंह सहित टीम के सदस्यों ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन में सक्रिय योगदान दिया।
रक्तदाताओं की स्क्रीनिंग, रक्त संग्रहण एवं प्रसंस्करण से संबंधित तकनीकी कार्यों का संचालन मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट श्री शाजी, श्री सुधीर कुमार पाण्डेय एवं श्री अजय कुमार आर्य तथा जूनियर मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट श्री संदीप कुमार पाण्डेय, सुश्री मीनाक्षी चरण, श्री कुलदीपक तिवारी एवं श्री जितेन्द्र कुमार द्वारा दक्षतापूर्वक किया गया।
अस्पताल के मानव संसाधन विभाग, नर्सिंग प्रशासन एवं सामान्य अस्पताल प्रशासन की समन्वित सहभागिता से रक्तदान अभियान का सफल आयोजन सुनिश्चित किया गया।