Meta Pixel

गदर के 25 साल: सिल्वर जुबली पर सजी महफिल, अमीषा बोलीं—”सनी देओल आज भी जवान हैं”

Spread the love

फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ ने अपनी रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म की टीम ने सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन आयोजित किया, जहां सनी देओल, अमीषा पटेल, निर्देशक अनिल शर्मा समेत कई कलाकार एक साथ नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान सनी देओल ने केक काटकर इस यादगार सफर का जश्न मनाया और अमीषा पटेल व अनिल शर्मा को केक खिलाया। दोनों सितारों ने साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं, जिन्हें देखकर फैंस पुरानी यादों में खो गए।

अमीषा पटेल अपने पारंपरिक भारतीय लुक में आकर्षण का केंद्र रहीं। उन्होंने लहंगा-चोली और दुपट्टे में शिरकत की। इसी दौरान पैपराजी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि AI के दौर में कलाकारों को फिर से जवान बनाया जा सकता है। इस पर अमीषा ने मुस्कुराते हुए सनी देओल की ओर इशारा कर कहा, “ये अभी भी जवान हैं।”

समारोह में गौरव खन्ना, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, उदित नारायण और मुस्ताक खान सहित कई हस्तियां शामिल हुईं। उदित नारायण ने फिल्म का लोकप्रिय गीत ‘उड़ जा काले कावां’ भी गाया।

2001 में रिलीज हुई थी ‘गदर’

15 जून 2001 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। दिलचस्प बात यह है कि उसी दिन आमिर खान की ‘लगान’ भी रिलीज हुई थी, लेकिन दोनों फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया।

करीब 18 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘गदर’ ने दुनियाभर में 133 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। वहीं, इसके सीक्वल ‘गदर 2’ ने लगभग 691 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। इस फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ रुपये था।

तारा सिंह और सकीना के किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं। फिल्म में अमरीश पुरी ने अशरफ अली का यादगार किरदार निभाया था।

अमरीश पुरी को किया गया याद

सिल्वर जुबली समारोह में दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी को भावुक अंदाज में याद किया गया। सनी देओल ने कहा,
“अमरीश जी आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वे हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।”

निर्देशक अनिल शर्मा ने भी कहा कि जब तक ‘गदर’ का नाम लिया जाएगा, तब तक अमरीश पुरी की यादें उससे जुड़ी रहेंगी। वहीं अमीषा पटेल ने कहा कि वे उन्हें बहुत मिस करती हैं।

25 साल बाद भी ‘गदर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार कहानियों में से एक बनी हुई है।

सेलिब्रेशन के दौरान तस्वीर खिंचवाती हुई फिल्म गदर की टीम।
सेलिब्रेशन के दौरान तस्वीर खिंचवाती हुई फिल्म गदर की टीम।
गौरव खन्ना ब्लू ब्लेजर और व्हाइट शर्ट में स्टाइलिश अंदाज में नजर आए।
गौरव खन्ना ब्लू ब्लेजर और व्हाइट शर्ट में स्टाइलिश अंदाज में नजर आए।
मधुर भंडारकर भी इवेंट में पहुंचे और पैपराजी को पोज दिए।
मधुर भंडारकर भी इवेंट में पहुंचे और पैपराजी को पोज दिए।
रजत बेदी ब्लैक आउटफिट और सनग्लासेस में दिखाई दिए।
रजत बेदी ब्लैक आउटफिट और सनग्लासेस में दिखाई दिए।
उदित नारायण व्हाइट सूट में नजर आए। उन्होंने फिल्म गदर का सुपरहिट गाना 'उड़ जा काले कावां' गाया था।
उदित नारायण व्हाइट सूट में नजर आए। उन्होंने फिल्म गदर का सुपरहिट गाना ‘उड़ जा काले कावां’ गाया था।
डायरेक्टर अनिल शर्मा भी इस खास मौके पर मौजूद रहे।
डायरेक्टर अनिल शर्मा भी इस खास मौके पर मौजूद रहे।
गदर में गुल खान का किरदार निभाने वाले मुस्ताक खान भी समारोह में पहुंचे।
गदर में गुल खान का किरदार निभाने वाले मुस्ताक खान भी समारोह में पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *