Meta Pixel

NEET री-एग्जाम 2026: परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक, NTA ने लॉन्च किया रिपोर्टिंग पोर्टल

Spread the love

NEET री-एग्जाम 2026 से पहले केंद्र सरकार ने परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A के तहत भारत में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम तक पहुंच को 22 जून तक अस्थायी रूप से सीमित कर दिया गया है। यह फैसला शिक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की सिफारिश के बाद लिया गया है।

हाल के दिनों में टेलीग्राम पर ‘Paper Leaked NEET’, ‘Re-NEET 2026’, ‘Private Mafia’ और ‘Ree NEET Mafiaa’ जैसे नामों वाले कई संदिग्ध चैनल सक्रिय पाए गए थे, जिन पर पेपर लीक और फर्जी दावों के जरिए छात्रों को गुमराह करने का आरोप है।

NTA ने लॉन्च किया नया रिपोर्टिंग पोर्टल

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए NTA ने छात्रों, अभिभावकों और कोचिंग संस्थानों के लिए एक विशेष रिपोर्टिंग पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल का उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों, अनधिकृत सामग्री और धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की तुरंत शिकायत दर्ज कराना है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से पहले किसी के पास प्रश्नपत्र तक पहुंच नहीं होती।

किन गतिविधियों की करें रिपोर्ट?

NTA ने उम्मीदवारों से निम्नलिखित गतिविधियों की जानकारी साझा करने की अपील की है:

  • प्रश्नपत्र या उत्तर कुंजी उपलब्ध होने का दावा करने वाली वेबसाइटें या सोशल मीडिया अकाउंट।
  • पैसों के बदले पेपर लीक या गारंटीड रिजल्ट का दावा करने वाले व्यक्ति या गिरोह।
  • NTA अधिकारी या सरकारी प्रतिनिधि बनकर संपर्क करने वाले संदिग्ध लोग।
  • छात्रों को डराने, भ्रमित करने या गुमराह करने वाली कोई भी गतिविधि।

छात्रों के लिए NTA की सलाह

NTA ने छात्रों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें। एजेंसी ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ‘लीक पेपर’ का दावा करे या खुद को NTA अधिकारी बताकर संपर्क करे, तो उसकी तुरंत शिकायत करें।

ऐसे करें शिकायत

उम्मीदवार NTA के समर्पित पोर्टल पर जाकर घटना का विवरण, संबंधित लिंक, समय और तारीख दर्ज कर सकते हैं। इसके साथ ही सबूत के तौर पर स्क्रीनशॉट, लिंक या दस्तावेज भी अपलोड किए जा सकते हैं।

NEET री-एग्जाम 2026 को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार और NTA ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *