Meta Pixel

जमीन विवाद में रिश्तों का कत्ल : नाती ने बीच सड़क चाकू मारकर दादा की कर दी हत्या, इलाके में सनसनी

Spread the love

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन विवाद ने एक परिवार को ऐसी त्रासदी दी, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। मामूली जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया और एक नाती ने अपने ही 60 वर्षीय दादा की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

लंबे समय से चल रहा था विवाद
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक पीढ़ा गांव का निवासी था और उसका आरोपियों के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को दोनों पक्ष सूरजपुर न्यायालय में पेशी के लिए पहुंचे थे। न्यायालय से लौटने के दौरान पर्री गांव के पास विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।

दादा को कुचलने का किया प्रयास
बताया जा रहा है कि, बड़े नाती ने पहले ट्रैक्टर से अपने दादा को कुचलने का प्रयास किया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सका। इसके बाद दूसरे नाती ने चाकू निकालकर वृद्ध पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने लगे, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर एक आरोपी नाती को पकड़ लिया और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस हत्या के पीछे की वजहों और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *