Meta Pixel

दुर्गम इलाकों में हरित अभियान 2500 पौधे रोपे, देखरेख करेंगे

Spread the love

बेनूर| आईटीबीपी 53वीं वाहिनी ने नारायणपुर जिले के अति दुर्गम और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान चलाया। देखरेख का संकल्प लिया। सेनानी संजय कुमार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में 18 जून को आयोजित इस अभियान में छत्तीसगढ़ पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के तहत वाहिनी के सामरिक मुख्यालय सहित सीओबी मोहंदी, कोडलियार, कोडेनार, अडिंगपार, मड़ोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 2500 पौधों का रोपण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *