राहौद – नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 12 में लगभग एक लाख पचासी हजार रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण का विधिवत भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिभा दीपक कश्यप मौजूद रहीं। सभापति संतोष यादव, सभापति अमित अनंत, सभापति राजेश यादव भी पहुंचे। पार्षद नर्सिंग गोंडा, अवंतिका गुप्ता, विमल मनहर, राजेश सोनी, सुनील गुप्ता, राजकुमार यादव, विक्की पटेल, वेदराम, विकास अग्रवाल भी उपस्थित रहे। वार्डवासी और अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।