सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र (जेएलएनएच एंड आरसी), सेक्टर-9 में दिनांक 19 जून 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. कौशलेन्द्र ठाकुर की अध्यक्षता में कर्म शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान चिकित्सा विभाग में कार्यरत उन कर्मियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन, समर्पण एवं कार्यनिष्ठा का परिचय दिया।
इस अवसर पर ऑपरेटिव कम टेक्नीशियन श्री संतोष कुमार, रेडियोलॉजी विभाग के हॉस्पिटल अटेंडेंट श्री मोहम्मद अख्तर, नर्सिंग प्रशासन के स्टाफ नर्स श्री शैलेन्द्र दिनेश ग्वाल तथा नर्सिंग प्रशासन के स्टाफ नर्स श्री मिथला कौशल को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पुरस्कार प्राप्त कर्मियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. कौशलेन्द्र ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. उदय कुमार, महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन) श्री जे. एन. ठाकुर तथा महाप्रबंधक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) श्री शाहिद अहमद द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने पुरस्कार प्राप्त कर्मियों को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार कार्यकुशलता एवं समर्पण के साथ योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. शील कमल ठाकुर, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. धीरज कुमार गुप्ता, सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन-गैर संकार्य) श्रीमती जया राय, उप प्रबंधक (नर्सिंग प्रशासन) श्रीमती शैला अब्राहम, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन-चिकित्सा) श्रीमती शिबा थॉमस सहित चिकित्सा एवं मानव संसाधन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।