Meta Pixel

रेलवे के प्रोजेक्ट मैनेजर से 20.70 लाख की ठगी:GPM में फर्जी ऐप पर 80 लाख का मुनाफा दिखाया, लेकिन नहीं निकला पैसा

Spread the love

छत्तीसगढ़ के जीपीएम में रेलवे के सीनियर अधिकारी से साइबर ठगी की गई है। ठगों ने उन्हें शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 20 लाख 70 हजार रुपए ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस में जांच में जुट गई है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। पीड़ित अधिकारी की पहचान पेंड्रा रोड-गेवरा रेल लाइन परियोजना में कार्यरत उपकरण मैनेजर कुंदन कुमार के रूप में हुई है। वे मूल रूप से पटना (बिहार) के रहने वाले हैं और केंद्र सरकार के उपक्रम इरकॉन (IRCON) में पदस्थ हैं।

फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए ठगी

ठगों ने उन्हें ‘मानसा कैपिटल’ नामक एक फर्जी ट्रेडिंग कंपनी के जरिए शेयर बाजार में निवेश का झांसा दिया। कुंदन कुमार ने अलग-अलग किस्तों में कुल 20 लाख 70 हजार रुपए का निवेश किया।ठगों की ओर से तैयार किए गए फर्जी ट्रेडिंग ऐप पर पीड़ित को निवेश की गई राशि के बदले करीब 80 लाख रुपए का काल्पनिक मुनाफा दिखाया गया।

पैसे विड्रॉ नहीं हुए

जब उन्होंने इस राशि को अपने बैंक खाते में निकालने का प्रयास किया, तो पैसे विड्रॉ नहीं हुए। पैसे नहीं निकलने पर पीड़ित ने कंपनी के प्रतिनिधियों और निवेश के लिए संपर्क में रहने वाले जयप्रकाश वर्मा से बात करने की कोशिश की। उनके सभी मोबाइल नंबर और संबंधित पोर्टल बंद मिले। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़ित ने तत्काल गौरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *