Meta Pixel

26 दिन में सोना 13,000, चांदी 39,000 रुपए सस्ती:गोल्ड ₹1.42 लाख/10 ग्राम, सिल्वर ₹2.40 लाख प्रति किलो; खरीदारी का ग्राफ बढ़ा

Spread the love

सराफा बाजार में लगातार गिरावट से सोना 26 दिनों में करीब 13 हजार रुपए सस्ता हो चुका है, जिससे अब 24 कैरेट सोने का भाव 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.40 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई है। डॉलर की मजबूती और वैश्विक तनाव कम होने से दाम घटे हैं, जिसके बाद कम कीमत पर गहने खरीदने के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ गई है।

26 दिनों में चांदी ₹39 हजार टूटी, सोना ₹13 हजार सस्ता

रायपुर के सराफा कारोबारी हरख मालू के मुताबिक, पिछले 26 दिनों में चांदी की कीमत में करीब ₹39 हजार प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, सोना भी अपने हालिया उच्च स्तर से करीब ₹13 हजार प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है।

जून की शुरुआत में सोने का भाव लगभग ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम था, जो अब घटकर करीब ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम रह गया है। इसी तरह चांदी की कीमत ₹2.79 लाख प्रति किलो से गिरकर करीब ₹2.40 लाख प्रति किलो पहुंच गई है।

रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंचे दाम

इस साल की शुरुआत में सोना और चांदी दोनों ने रिकॉर्ड स्तर छुए थे। जनवरी में सोने का भाव करीब ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था, जबकि चांदी ने ₹3.86 लाख प्रति किलो का ऐतिहासिक स्तर बनाया था।

हालांकि, इसके बाद वैश्विक परिस्थितियों में आए बदलाव, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप अभी सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमेशा BIS हॉलमार्क वाला असली सोना ही खरीदें। खरीदने से पहले IBJA या किसी भरोसेमंद जगह से उस दिन का सोने का भाव जरूर देख लें। साथ ही 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत अलग-अलग होती है, इसलिए खरीदने से पहले कैरेट जरूर चेक करें।

असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

  • मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है।
  • आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है।
  • स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है।
  • क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *